Saturday, December 9, 2017

भारतीय भाषाओं के लिए उपलब्ध डेज़ी प्लेयर्स (Daisy Player for Indian Languages)

E 5, E10  डेज़ी प्लेयर और प्लेक्स टॉक डेज़ी प्लेयर का तुलनात्मक विवरण
पिछले कुछ समय से मैं भारत में उपलब्ध डेज़ी प्लेयर्स के बारे में काफी कुछ सुन रहा था. अहेमदबाद के कांफ्रेंस में यह मौका भी मिल गया की मैं इन दोनों प्लेयर के बारे में उनके निर्माताओ से सीधी बात कर सकूं. दोनों के दोनों ही प्लेयर जबर्दस्त हैं और तुलनात्मक अध्ययन में कुछ बहुत ज्यादा नजर नहीं आया मगर कई छोटी छोटी बातें आपके निर्णय को प्रभावित कर सकती है. आपके लिए पेश कर रहा हूँ इन दोनों प्लेयर का एक छोटी  तुलनात्मक तालिका.
सीरियल नंबर
फीचर
E 5
E10
प्लेक्सटॉक वाचक
बैटरी
8 घंटे
12
२० घंटे
ड्राप टेस्ट
उपलब्ध नहीं
उपलब्ध नहीं

150 cm. 
3
मेमोरी क्षमता
2, ३२ जी बी
12, 32
३२ जी बी
4
epub पढ़ सकता है?
हाँ
हाँ
हाँ
5
डेज़ी book पढ़ सकता है?
हाँ
हाँ
हाँ
6
सुगम्य कम्पेटिबल
हाँ
हाँ
हाँ
7
book शेयर कम्पेटिबल
 है
हाँ
है
8
सर्विस सेंटर
नहीं
हाँ
हाँ
9
प्रोडक्ट वेबसाइट
है
है
नहीं
10
भाषाएँ
हिंदी, इंडियन इंग्लिश, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, क्नानाडा
हिंदी, इंडियन इंग्लिश, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, क्नानाडा
हिंदी, इंग्लिश, तमिल, बंगाली
11
MP3 रिकॉर्डिंग कैपेसिटी और कितनी दूरी से रिकॉर्ड कर सकता है.
है,  ३ मीटर तक
है, 5 मीटर तक
है, २ मीटर तक
12
रेडियो
है
है
है
13
वाई फाई
नहीं
हाँ
नहीं
14
ब्लूटूथ
नहीं
नहीं
नहीं
15
कीमत
८५००
10000
9 हज़ार
16
कहाँ उपलब्ध है
सक्षम, स्पर्श,
सक्षम, स्पर्श
विभिन्न रेसलर एवं शिननो केंशी बैंगलोर
17
संपर्क सूत्र
सक्षम ट्रस्ट दिल्ली
सक्षम ट्रस्ट दिल्ली
शिननो केंशी बैंगलोर
18
मैथ एम् एल सपोर्ट
उपलब्ध नहीं
उपलब्ध नहीं
उपलब्ध नहीं
19
क्लॉक
उपलब्ध
उपलब्ध
उपलब्ध
20
कंपास तल्किंग
उपलब्ध
उपलब्ध
उपलब्ध
21
Internet radio
नहीं
उपलब्ध
नहीं
22
Speakers
4 star
5 star
1 star
23
अन्य फॉर्मेट
वर्ड, टेक्स्ट, पी डी ऍफ़
वर्ड, टेक्स्ट, पी डी ऍफ़, विडियो फाइल की ऑडियो प्ले कर सकता है.
वर्ड, टेक्स्ट, पी डी ऍफ़


उपरोक्त से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप सम्बंधित संस्थाओं एवं कंपनी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  लेखक से वार्तालाप के लिए आप at@indictrust.in पर ई मेल कर सकते हैं. 

धन्यवाद

इंडिक ट्रस्ट

Friday, December 8, 2017

पर्किन्स स्मार्ट ब्रेलर (PERKINS SMART BRAILLER)




अपने डेढ़ दशक के शिक्षण अनुभव में मैंने यह पाया कि प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों को ब्रेल लिखने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जहां हमारा दृष्टिकोण बच्चा तुरंत ही लिखना और पढ़ना शुरू कर देता है वही दृष्टिहीन बच्चों को पहले उर्दू की तरह ब्रेल लिखना तथा उसके पश्चात उसे  सीधा करके पढ़ना पढ़ना पड़ता है.  इस वजह से मैंने पाया की अनेकानेक बच्चे ब्रेल लेखन तथा पठन से विमुख होते चले जाते हैं. कम उम्र में बच्चों को अपने द्वारा किए गए कार्यों का त्वरित रिजल्ट चाहिए होता है. ब्रेल टाइपराइटर के विद्यालयों में आ जाने से बच्चों को ब्रेल लेखन में थोड़ी सुविधा तो हुई पर समावेशी शिक्षा के दौरान सामान्य शिक्षक ब्रेल लिखने वाले छात्रों का कार्य चेक नहीं कर पाते हैं। यही समस्या माता पिता के साथ हुई जो अपने दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाना चाहते थे. क्योंकि वह खुद ब्रेल नहीं पढ़ पाते थे इसलिए वह अपने बच्चों की पढ़ाई में ज्यादा मदद नहीं कर पाते. 
खासकर विज्ञान, गणित और अन्य भाषाओं को सीखने वाले छात्रों को बहुत ही परेशानी होती रही है. 
इन्हीं सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पर्किंस स्कूल फॉर द ब्लाइंड द्वारा स्मार्ट ब्रेलर का विकास किया गया. यह एक ऐसा ससससस है जिसमें आप लिखे हुए ब्रेल को प्रिंट अक्षरों में देख सकते हैं तथा आप जो कुछ भी लिखते जा रहे हैं उसे सुन सकते हैं. आप कॉन्ट्रैक्टिड तथा अनकानट्रैक्टेड ब्रेल का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा जो भी आप इस ब्रेल में लिखते हैं उसे अपने पेन ड्राइव में लेकर सामान्य प्रिंटर से प्रिंट अक्षरों में छाप सकते हैं.
इसके साथ ही इस ब्रेल में ब्रेल सिखाने के सॉफ्टवेयर अलग से डाले गए हैं ताकि बच्चा खुद भी अपने प्रयासों द्वारा ब्रेल में निपुणता हासिल कर ले. शिक्षकों के लिए ऐसा होना किसी वरदान से कम नहीं है.
भारत में इसे कुछ ही विक्रेता  बेच रहे हैं.  उच्च कीमतों के बाद भी संस्थाएं इस प्रकार के मशीनों को बच्चों को देकर एक उज्जवल भविष्य दे रही है.
संस्थाएं इस मशीन को खरीदने के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

फोन नंबर : 9311088660

Friday, November 24, 2017

इंडिक ट्रस्ट लखनऊ द्वारा दृष्टिहीन मित्रों के लिए समाचार पत्र (NEWS PAPER FOR BLIND IN INDIA)

मेरे दृष्टिहीन मित्र हमेशा मुझसे यह सवाल पूछा करते थे कि समाचार पत्रों को पढ़ने का बड़ा आसान तरीका कोई बता दो यार.  ये इंटरनेट पर समाचार पत्र की वेबसाइट पर जाना पन्ने दर पन्ने छांटना एक बड़ा मुश्किल काम है.  समाचार पत्र पढ़ते पढ़ते बीच में इंटरनेट का गायब हो जाना या फिर अन्य तरह के प्रचार सामग्रियों का बीच में आना बड़ा ही डिस्टर्बिंग लगता है.
 इस विषय पर मैंने थोड़ा शोध किया और इस समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश की. यह कहने में कोई गुरेज नहीं की  समाधान पहले से ही उपलब्ध थे पर शायद कहते हैं ना दीपक तले अंधेरा होता है वही हाल मिला.  समाधान सालों से हमारे कंप्यूटर पर उपलब्ध है पर कभी गौर नहीं किया.  बस छोटे से प्रयास से ही समाचार पत्र एक इलेक्ट्रॉनिक बुक फॉर्मेट में बनकर तैयार थी.
देर आए दुरुस्त आए, अब आप भी  समाचार पत्रों को अपने  मोबाइल तथा कंप्यूटर पर आसानी से डाउनलोड करके ऑफलाइन मोड में पढ़ सकते हैं. इसके लिए आपको करना सिर्फ यह है कि आप सुगम्य पुस्तकालय के सदस्य बन जाए और सदस्य बनते समय इंडिक ट्रस्ट को अपनी लाइब्रेरी चुन लें. इस बात का ध्यान दें कि आप अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल का पता बिल्कुल सही दें ताकि आपको समय समय पर लाइब्रेरी द्वारा नई पुस्तकों  आदि की त्वरित जानकारी मिल सके.
हमारे द्वारा सदस्यता प्रदान किए जाने के बाद आप सुगम्य पुस्तकालय की वेबसाइट पर जाकर पीरियोडिकल  सेक्शन में जाकर न्यूज़पेपर सर्च करें और सबस्क्राइब कर लें.  लो जी हो गया काम अब जब भी आपका लाइब्रेरियन पुस्तकालय में  न्यूज़पेपर अपलोड करेगा आपको इसकी फॉरेन जानकारी हो जाएगी और आप उसी क्षण इसे डाउनलोड कर पढ़ना शुरू कर सकते हैं. फिलहाल तीन अंग्रेजी और एक हिंदी समाचार पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है.  सुगम्य पुस्तकालय की वेबसाइट है library.daisyindia.org
अगर आप सुगम्य पुस्तकालय के सदस्य पहले से ही हैं तो आप सिर्फ लॉग इन करके पीरियोडिकल सेक्शन में चले जाएं और सब्सक्राइब कर लें.
खबरों की खबर, आपको खबर कर दी है.   अब आप इस खबर से सबको खबर कर दें.
सुगम्य पुस्तकालय से संबंधित आने वाली किसी भी समस्या के लिए आप श्री संतोष खरे जी से संपर्क कर सकते हैं.  इस पोस्ट को लिखने में उनके सहयोग  के हम आभारी हैं. उनका संपर्क सूत्र है 9425376673.

Sunday, November 19, 2017

विंडोज 10 के लिए दो नए हिंदी टेक्स्ट टू स्पीच (कल्पना तथा हेमंत)



हिंदी भाषा के लिए एक अच्छे टेक्स्ट टू स्पीच की तलाश बहुत दिनों से जारी है परंतु कुछ अच्छा मिला नहीं. हाल ही में जैसे ही मुझे पता चला कि माइक्रोसॉफ्ट ने दो नए टेक्स्ट टू स्पीच जारी किए हैं और वह भी हिंदी भाषा के लिए तो बड़ी खुशी हुई और इच्छा हुई कि इन्हें तुरंत स्थापित किया जाए.

बस क्या था अपने विंडो 10 वाले कंप्यूटर में फटाफट यह दोनों टेक्स्ट टू स्पीच संस्थापित कर लिए .
 Windows 10 वन कोर वॉइस नाम से यह टेक्स्ट टू स्पीच आप भी अपने कंप्यूटर में स्थापित कर सकते हैं और वह भी बड़े ही आसान  चरणों में.

आप भी अपने कंप्यूटर में इन दोनों को टेक्स्ट टू स्पीच को  निम्न तरीके से संस्थापित कर सकते हैं

1. विंडोज 10 के किसी भी संस्करण पर, स्टार्ट मेनू पर क्लिक करें , फिर सेटिंग्स में जाएँ और निम्न करें:

2. टाइम एंड लैंग्वेज पर क्लिक करें, अगले पेज पर रीजन एंड लैंग्वेज का चयन करें

3. किसी भाषा को जिसे आप चाहते हैं चुनें। (हिंदी चुनें)

4. नई भाषा स्थापित होने के बाद (इसमें कुछ समय लग सकता है),

5. हिंदी को रीजन एंड लैंग्वेज में भाषा सूची में से चुनें, और फिर ऑप्शनस पर क्लिक करें।

6. अगले पेज पर आप स्पीच पर क्लिक करें. आपके द्वारा चुनी गयी भाषा स्थापित हो जायेगी.

7. अब आप अपने मन पसंद स्क्रीन रीडर में इस टेक्स्ट टू स्पीच को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. मैंने इसे एन वी डी ए में कॉन्फ़िगर किया है.

आपके कंप्यूटर पर हेमंत और कल्पना नाम के दो टेक्स्ट टू स्पीच स्थापित हो जायेंगे.

कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया हम तक पहुचायें और अपने मन पसंद टॉपिक पर पोस्ट की रिक्वेस्ट करें.



Saturday, November 18, 2017

दृष्टिहीन मित्र मुफ्त विंडोज १० पर तुरंत अपग्रेड करें



यूं तो Windows 10 पर अपग्रेड करना काफी समय पहले बंद हो गया था पर दिव्यांग जनों के लिए यह सुविधा बनी हुई थी परंतु हाल ही में इंटरनेट पर विभिन्न साइटों के माध्यम से यह जानकारी मिल्ली कि यह सुविधा केवल 31 दिसंबर 2017 तक ही रहेगी.  इस सूचना को मैंने बहुत गंभीरता से लिया है और मैं आप सभी मित्रों को विंडो स्टैंड पर अपग्रेड  तुरंत करने की  सलाह दे रहा हूं.

इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि किस प्रकार आप  Windows 10 पर मुफ्त में अभी भी अपग्रेड कर सकते हैं.
आइये इस प्रक्रिया को जान लें:




  1. इस पेज पर के खुलने के बाद आप अपग्रेड बटन पर क्लिक कर दें


  1. अपग्रेड नाम पर क्लिक करने पर आपको Windows10Upgrade24074.exe  नाम की फाइल डाउनलोड करने को कहा जाएगा.


  1. आप इस फाइल को डाउनलोड कर लें और इसे रन कर लें


  1. अब आप स्टेप  दर स्टेप दिए गए निर्देशों का पालन करते चलें और अपने कंप्यूटर में Windows 10 को संस्थापित कर लें.


  1. ध्यान दें कि अगर आपका विंडो 7 या 8 ओरिजिनल नहीं है तो आपको Windows 10 को एक्टिवेट करने के संदेश प्राप्त हो सकते हैं.


  1. संपूर्ण कार्य को करते हुए अपने लैपटॉप पर मैंने अपना स्क्रीन रीडर एन. वी. डी. ए. चालू रखा था.

  1. अपग्रेड करने से पहले आप अपने सिस्टम का बैकअप जरूर ले लें.



यह पोस्ट आपको कैसी लगी कृपया कमेंट करके बताएं.  आप और कौन-कौन से विषयों पर जानकारी चाहेंगे यह भी लिखें


दिल में है जोश, देते हैं दृष्टिहीनों को नवीनतम तकनीक का ज्ञान


आज ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से झारखंड  में संपन्न हुवे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर नजर गयी. जानी पहचानी सी एक तस्वीर पर जाकर नजर टिक गयी. व्हील चेयर पर बैठा एक लड़का अपने आस पास बैठे कुछ द्रिस्तिहीन बच्चों  को एंड्राइड टेबलेट चलन सिखा रहा था. भारत के सुदूर क्षेत्र में भी नविन तकनीकी की अलख जलाने के जोशो खरोश को देखकर जी चाह गया की एक बार इस प्रशिक्षण के बारे में भी बात की जाए.

पेश कर रहा हु सत्यजीत से  बातचीत के  आधार  पर इस प्रशिक्षण के बारे में उनकी राय और झारखण्ड में दृष्टिहीन छात्रों का कैसा होगा भविष्य .

फोने उठाते ही चिर परिचित से आवाज़ सुनाई दी और जब चर्चा इस प्रशिक्षण के बारे में हुई तो वे बड़े उत्साहित दिखे. सत्यजीत ने बताया की रांची स्थित रिसोर्स सेंटर में उन्होंने लगातार ये प्रयास किये हैं की बच्चों को नवीनतम तकनिकी से अवगत कराया जाए. बात करने पर पता चला की विगत कुछ समय में इन छात्रों के लिए नवीनतम तकनिकी से बनी हुई  पुस्तकें  भी आ रही हैं जिन्हें मोबाइल और लैपटॉप पर आसानी से पढ़ा जा सकेगा. आने वाले सत्र में  सत्र के पहले दिन ही हर एक दृष्टिहीन छात्र के हाथ में पुस्तक होगी. सूचना वाकई हर्ष वाली थी. इन बढते कदम से की गयी मेहनत का पता चलता है. आज़ादी के तकरीबन ७० साल बाद बिरसा की भूमि पर इस प्रगति से मैं खुश हूँ.


चलते चलते आपको ये बता दूं की ये पोस्ट क्यों महत्वपूर्ण है. सत्यजीत खुद एक दिव्यांग हैं और दृष्टिहीन बच्चों को नवीनतम तकनिकी से अवगत कराना उनका पैशन है. इन्होने पूर्व में सुगम्य पुस्तकों बनाई थीं सुगम्य पुस्तकालय के स्थापित करने में अहम भूमिका  निभाई थी. सत्याजीत को उनके कार्यों के लिए अग्रिम बधाई.



Friday, November 17, 2017

दृष्टिहीन कैसे करें सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी


मित्रों आज आपको एक बहुत ही नए विषय पर ले जा रहा हूं.  अपने वर्षों के अनुभव में मैंने यह पाया कि दृष्टिहीन आज के वातावरण में शिक्षा तो पाए जाते हैं, डिग्रियां जरूर ले लेते हैं परंतु उस अनुपात में उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है.  खासकर के प्रशासनिक सेवाओं में विषयों की संख्या नगण्य है.  ऐसा होने की वजह से समाज में दृष्टिहीनों को समान अवसर बहुत कम प्राप्त हो रहे हैं और दृष्टिहीन समाज का एक बहुत बड़ा तबका शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगारी के दिन गुजारने को मजबूर हैं.


इंडिक ट्रस्ट लखनऊ ने इसी बात पर गौर किया और यह प्रण लिया कि अगले 3 सालों में कम से कम 50 दृष्टिहीनों को UPSC की परीक्षा में सफल करवाएंगे और देश के प्रतिभाशाली दृष्टिहीनों को प्रशासनिक सेवा में आने का मौका प्रदान करेंगे.  पूर्व में भी इस प्रकार के प्रयास किए गए परंतु किसी भी संस्था का फोकस पूर्ण रूपे से  आई. ए. एस.  परीक्षा की तरफ नहीं रहा.  


इस क्रम में सबसे पहले जो कठिनाई हमें दिखाई दी वह थी पुस्तकों की.   दृष्टिहीनों हेतु IAS की परीक्षा  के लिए सुगम्य  पुस्तकें ना के बराबर उपलब्ध थीं.

अगस्त 2017 से पुस्तकों को सुगम्य बनाने का कार्य शुरू हुआ.  नवंबर 2017 में इस पोस्ट को लिखे जाने तक बहुत सारी किताबें सुगम्य बनाई जा चुकी हैं. ये पुस्तकें इंडिक ट्रस्ट के पुस्तकालय के सदस्यों को मेल कर दी जाती हैं.  यानि की किताबों संस्था दर संस्था भटकना, कोचिंग सेंटरों के चक्कर लगाना बंद.

कोई भी भारतीय दृष्टिहीन छात्र जो IAS की परीक्षा की तैयारी करना चाहता है मात्र ₹1200 सालाना देकर इन सारी किताबों को पढ़ना शुरू कर सकता है. लाइब्रेरी के सदस्यों को पुस्तकों के साथ साथ  पत्रिका में भी उपलब्ध करवाई जाती हैं जो IAS की परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी हैं जैसे की योजना, कुरुक्षेत्र, विज्ञान प्रगति,  सिविल सर्विस क्रॉनिकल इत्यादि.


भारत की लगभग हर एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के छात्र जो प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं इस लाइब्रेरी के सदस्य हैं.

लाइब्रेरी मेम्बरशिप की प्रक्रिया इस प्रकार है


१. आप दिए गए लिंक पर जाकर लाइब्रेरी मेम्बरशिप का फॉर्म भर दें.


२. फॉर्म भर जाने के बाद आपको लाइब्रेरी की तरफ से पेमेंट लिंक प्राप्त होगा जिसपर जाकर आप मेम्बरशिप फी अदा कर दें.


३. लाइब्रेरी आपको स्वतः ही पुस्तकें भेजने लगेगी.


४. किसी भी प्रकार  की समस्या होने पर आप 9565933662 पर संपर्क करें.


क्या पढ़ें

शुरुआत में आप NCERT की वर्ग ६ से बारह तक की सारी किताबें पढ़ डालें. महत्वपूर्ण यह है की आप बहुत साडी कित्ताबें पढ़ने के वजाय एक ही किताब को बार बार पढ़ें.
मेंस और प्रीलिम्स की तैयारी साथ साथ की करते चलें. न्यूज़ पेपर रीडिंग को रोज के कार्यक्रम में शामिल करें। हिन्दू और इंडियन एक्सप्रेस ही अच्छे एडिटोरियल वाले अखबार है इसलिए सिर्फ इन दोनों पर ध्यान दें.
पत्रिकाओं के लिए आप योजना, कुरुक्षेत्र, साइंस रिपोर्टर, सिविल सर्विस क्रॉनिकल, विज़न आई ऐ एस. को पढ़ें जो इंडिक ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं.
परीक्षा का सिलबस लगाकर देखते रहे और और उसी आधार पर पढ़ते रहे. सिलेबस ख़तम करके आप मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन करते रहे. एस्से टाइप क्वेश्चन के लिए आप शुरुवात से ही लिखने की आदत डालें.

सनद रहे की इस परीक्षा में आपको कम से कम एक या डेढ़ साल लगते हैं. हताश होने की जरूरत नहीं है. यह कोई कठिन परीक्षा नहीं है. आप बस सही दिशा में काम करते रहे. सफलता आपके कदम चूमेगी.

इंडिक ट्रस्ट के इस प्रयास पर आप अपनी प्रतिक्रिया हमें भेज सकते हैं. हम अपने द्वारा दी गई सुविधाओं में निरंतर सुधार करने को प्रयासरत हैं.

गूगल फोटो से फ़टाफ़ट पुस्तकों को ओ सी आर करें

अभी से कुछ समय पहले तक पुस्तकों को ओ सी आर करना बहुत ही मुश्किल कार्य हवा करता था. ख़ास कर के भारतीय भाषाओं में तो पुस्तकें बनाना अत्यंत ...